टनकपुर (चंपावत)। सीमांत का दुर्गम लोडियालसेरा गांव जल्द सड़क सुविधा से जुड़ जाएगा। सोमवार को विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीम से दुर्गम लोडियालसेरा गांव तक सड़क का निर्माण शुरू कराया है। विधायक ने कहा कि चंपावत विधानसभा क्षेत्र के सड़क सुविधा से वंचित सभी दुर्गम गांवों तक सड़क पहुंचायी जाएगी ताकि आजादी के बाद से विकास से अछूते गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। विधायक ने कहा कि सड़क सुविधा से गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन भी रुकेगा। उन्होंने कहा कि जिन गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने की तकनीकी अड़चनें दूर कराई जाएंगी।
सड़क निर्माण का शुभारंभ कराने के बाद विधायक गहतोड़ी पैदल चलकर वन रावतों के गांव खिरद्वारी पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी अधिकतम समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह, मंडी समिति अध्यक्ष राम दत्त जोशी, महिला मोर्चा महामंत्री विद्या जुकरिया, ग्राम प्रधान सचिन बोहरा, दीवान सिंह, बीडीसी सदस्य पवन महरा, गणेश महर, जीत सिंह, सुभाष गहतोड़ी, पंकज आर्य आदि थे।