फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   road

लेटी रियांसी बमनगांव रोड को जौलजीबी रोड से जोड़ें तो रूकेगा पलायन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
road
महा सिंह, पूर्व प्रधान। - फोटो : CHAMPAWAT
जिले में पलायन के कारण खाली हो रहे सीमांत क्षेत्र के गांवों को फिर से आबाद करने और पलायन पर रोक लगाने के लिए सड़कों की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में दूरस्थ गांवों तक सड़क पहुंचने के बाद ही पलायन पर प्रभावी अंकुश लग सकेगा। इस संबंध में सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों ने डीएम एसएन पांडेय के समक्ष गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि लेटी-रियांसी-बमनगांव मोटर मार्ग को निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग से जोड़ दिया जाता है तो यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग के बाधित होने पर वैकल्पिक मार्ग बन सकता है। ग्रामीणों के अनुसार लेटी-रियांसी-बमनगांव सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया जा रहा है। सड़क का निर्माण आमड़ा तक किया जा रहा है। यहां से टनकपुर-जौलजीबी सड़क की दूरी पांच किलोमीटर है।
विज्ञापन

वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने के कारण कई दिनों से चंपावत जिलेे का कारोबार प्रभावित हो रहा है। शासन प्रशासन की ओर से मार्ग में कोई डायवर्जन भी नहीं बनाए जाने के कारण यह मार्ग वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयुक्त हो सकता है। महा सिंह, पूर्व प्रधान तरकुली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुविधा की कमी के कारण सीमांत क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्ग के रूप में लेटी-रियासी -बमनगांव को टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग से मिलाने पर न सिर्फ सीमांत क्षेत्र की दिक्कतें दूर होंगी बल्कि सबको राहत मिलेगी। पान सिंह, पूर्व प्रधान।
सडक़ सुविधा से वंचित सीमांत क्षेत्र के लिए जहां टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग एक वरदान के तौर पर बनी है। यदि इसे आंतरिक मोटर मार्ग से जोड़ दिया गया तो सभी को इसका लाभ मिलेगा। जगत राम, ग्रामीण।

सीमांत क्षेत्र में बीएडीपी सहित तमाम योजनाओं का संचालन किया जा रहा है लेकिन सड़क सुविधा की कमी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेटी-रियांसी-बमनगांव सड़क को टनकपुर-जौलजीबी से जोड़ा जाएगा तो लाभ होगा। पूरन सिंह, ग्रामीण।

पान सिंह, पूर्व प्रधान।

पान सिंह, पूर्व प्रधान।- फोटो : CHAMPAWAT

जगत राम, ग्रामीण।

जगत राम, ग्रामीण।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed