फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   road

पनियां-रीठाखाल सड़क की बदहाली पर जताई नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
road
कीचड से लबालब पनियां-रीठाखाल मोटर मार्ग। - फोटो : LOHAGHAT
विकासखंड पाटी के पनियां-रीठाखाल सड़क मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। 25 साल पूर्व बनी सड़क का चौड़ीकरण न होने और उसकी हालत न सुधारने से मार्ग पर वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 1993-94 में काम के बदले अनाज योजना के तहत लोनिवि की ओर से हल्का मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था। सड़क की चौड़ाई बहुत कम होने के कारण इस मार्ग पर विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों को पास देने में कई मीटर पीछे जाना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि राज्य गठन के बाद कई सरकारें, जन प्रतिनिधि आए और गए लेकिन पनियां-रीठाखाल सड़क का सुधलेवा कोई नहीं है। लोगों का कहना है कि ब्लॉक मुख्यालय पाटी जाने के लिए ईजटाडुंगरा, मोलना, किमाड़, बिरोली, चंतोला, रीठाखाल, बोराचापड़, गवांई, दरदोली, मथेलाछाना, मंटांडे, चौडागूंठ, कफड़ा, सिल्योडीगूंठ, गागर आदि गांवों के लोगों का एकमात्र मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की बदहाली के कारण वाहन चालक जान जोखिम में डालकर वाहनों का संचालन करने को मजबूर हैं। सड़क पर बने गड्ढों में बरसात का पानी रुकने और कीचड़ होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क की मरम्मत न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में लोनिवि के ईई बीसी पंत से संपर्क किए जाने पर उनसे बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed