फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   road blocked

आपदा:बंद राष्ट्रीय राजमार्ग ने रोक दी राह, नहीं हो सका टनकपुर बहुउद्देश्यीय शिविर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
road blocked
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में धौन के पास आया भारी मलबा। - फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग सोमवार शाम चार घंटे खुलने के बाद देर रात 10.28 बजे फिर बंद हो गया। स्वांला मंदिर के पास आई भारी चट्टानों से आवाजाही थम गई। सुबह 4.45 बजे धौन में भी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया।
विज्ञापन

एनएच के बंद होने से मंगलवार को टनकपुर में होने वाला बहुउद्देेश्यीय शिविर स्थगित करना पड़ा। सुबह डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने धौन की बंद रोड का जायजा लिया।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन, एनएच खंड व शिवालय कंपनी के इंजीनियर, त्वरित कार्यवाही दल (क्यूआरटी) के मौके पर मौजूद होने के बावजूद बारिश और लगातार मलबा आने से काम शुरू करने में दिक्क्त आती रही। रात में आवाजाही नहीं होने से रास्ते में वाहनों के फंसे होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत के एसडीएम अनिल गर्ब्याल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता एनसी पांडेय सहित प्रशासनिक टीम मौके पर डटी है। एसडीएम का कहना है कि पत्थर गिरने के चलते काम में बार-बार अड़चन आ रही है।
इस वजह से लगातार काम नहीं हो पा रहा है। वहीं कुछ लोगों ने सूखीढांग-डांडा-मीडार मोटर मार्ग के जरिए टनकपुर और चंपावत के बीच आवाजाही की। इस मार्ग से चंपावत और टनकपुर के बीच की दूरी 75 किमी के बजाय 150 किमी हो जाती है।
मार्ग बंद होने से चंपावत बाजार और स्टेशन में भी सन्नाटा पसरा रहा। उधर, चंपावत-मंच-तामली मार्ग पर चंपावत से दो किलोमीटर दूर सड़क में कटाव से खतरा बढ़ गया है। इधर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीडी भट्ट का कहना है कि सड़क के कटाव को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जा रहे हैं।
लोहाघाट में रोकीं सात बसें
लोहाघाट (चंपावत)। एनएच बंद होने से रोडवेज की सात बसों का संचालन मंगलवार को ठप रहा। 44 सीटों वाली बसों के देवीधुरा के पहाड़ी मार्ग से आवाजाही के लिए अनुमन्य नहीं होने से ये नौबत आई है।

इस कारण नैनीताल, गुड़गांव, बरेली और हल्द्वानी रूट की सेवाएं प्रभावित रहीं। दिल्ली को दो और देहरादून को एक बस को देवीधुरा होते हुए भेजा गया। रोडवेज के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी भुवन चंद्र आर्या का कहना है कि बस सेवा बाधित होने से मंगलवार को करीब 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ। वहीं यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
चंपावत जिले के बंद चार ग्रामीण मार्ग:
धूनाघाट-खरही मार्ग: 7.48 बजे से बंद।
बाराकोट-कोठेरा मार्ग: 7.48 बजे से बंद।
धौन-सल्ली मोटर मार्ग: 7.49 बजे से बंद।
बगौटी-डुुंगरासेठी:9.05 बजे से बंद।
चंपावत जिले की पांच ग्रामीण सड़कें बंद होने के बाद खुलीं:
बाराकोट-पडासूसेरा मार्ग: 7.48 बजे से बंद, 12.30 बजे खुली।
वालिग-गागर मार्ग: 7.48 बजे से बंद, 2.00 बजे खुली।
चौमेल-वल्सौ मार्ग: 7.48 बजे बंद हुई, मध्यान्ह 12 बजे खुली।
टाक खंदक-करौली:8.39 बजे से बंद और 1 बजे खुली।
चंपावत-खेतीखान:10 बजे बंद हुई, 11.35 बजे खुली।
चंपावत जिले में बारिश का आंकड़ा:
चंपावत: 36 मिलीमीटर।
लोहाघाट: 12 मिलीमीटर।
पाटी: 10.30 मिलीमीटर।
बनबसा: 218 मिलीमीटर।

जेसीबी मशीन से खुदाई करा पानी निकासी का रास्ता बनवाते विधायक कैलाश गहतोड़ी।

जेसीबी मशीन से खुदाई करा पानी निकासी का रास्ता बनवाते विधायक कैलाश गहतोड़ी।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed