फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Road Block in Poornagiri

पूर्णागिरि देवी के लगातार दूसरे दिन दर्शन नहीं कर सके श्रद्धालु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Road Block in Poornagiri
पूर्णागिरि देवी की मूर्ति। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
पूर्णागिरि देवी/टनकपुर (चंपावत)। लगातार हो रही वर्षा एवं सड़कों पर मलबा आ जाने से मां पूर्णागिरि धाम की सड़क और पैदल रास्ते कई जगह क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान से आगामी 24 घंटों तक वर्षा होने की संभावना है। इस कारण मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा पर सुरक्षा के तहत रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान बनबसा थाने को चंपावत के प्रवेश द्वार बनबसा में जगबूड़ा पुल पर ही यात्रियों को अगले 24 घंटों तक के लिए सुरक्षा कारणों से यात्रा स्थगित करने की सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। बूम चेकपोस्ट पर भी पूर्णागिरि के दर्शनार्थियों को रोक संबंधी सूचना दी जा रही है। श्रद्धालु लगातार दूसरे दिन रविवार को मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन नहीं कर सके। सोमवार को मौसम को देखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने पूर्णागिरि जाने वाले श्रद्धालुओं को बनबसा के जगबुड़ा पुल, टनकपुर के ककरालीगेट, बूम पुलिस चेकपोस्ट पर रोकने के आदेश दिए हैं। सभी स्थानों में पुलिस का बंदोबस्त किया गया है। रास्ते में फंसे यात्रियों को वापस भेजा जा रहा है। मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने कहा कि समिति प्रशासन के निर्णय का पालन करवाने में पूरा सहयोग कर रही है। समिति और स्थानीय व्यापारी धाम में श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। इससे पूर्व सितंबर में भी मौसम की खराबी की वजह से श्रद्धालु 16 सितंबर से 19 सितंबर तक चार दिन तक देवी दर्शन नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने चेन बनाकर नाला पार किया
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग में जगबुड़ा में उफनाए नाले से आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है। दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को निकालने में भी मशक्कत करनी पड़ी है। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं को नाले को चेन बनाकर पार करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed