फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Repair of damaged drinking water lines started in Purnagiri area

Champawat News: पूर्णागिरि क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत शुरू

Wed, 24 Dec 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 24 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Repair of damaged drinking water lines started in Purnagiri area
​पूर्णागिरि क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत करते जल संस्थान के कर्मी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन ने 27 फरवरी से शुरू होने वाले पूर्णागिरि मेले के लिए बेहतर पेयजल व्यवस्था के लिए जल संस्थान ने तैयारी तेज कर दी है। जल संस्थान ने क्षतिग्रस्त पेयजल योजना पूर्णागिरि, कैलाली गूंठ, ठूलीगाड़ पेयजल योजना की मरम्मत शुरू कर दी है। पहली जनवरी तक सभी लाइनों में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जल संस्थान के जेई बीएस क्वार्बी ने बताया कि बरसात में क्षतिग्रस्त ठूलीगाड़ पेयजल योजना के साथ पूर्णागिरि, कैलाली गूंठ की मरम्मत शुरू कर दी है। वर्तमान में पेयजल योजनाओं में आंशिक पेयजल आपूर्ति ही विभाग की ओर से की जा रही है। लाइनों के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत शुरू कर दी है। मेले से पहले सभी लाइनों में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। जबकि ककराली गेट से भैरव मंदिर तक 36 हैंडपंपों की भी जांच शुरू कर दी है। इसमें खराब हैंडपंप मिलने पर मरम्मत की जाएगी। बहरहाल, प्रशासन की ओर से आगामी मेले में बेहतर पेयजल व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed