फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Recommendation for suspension of two drunk employees

Champawat News: नशे में धुत दो कर्मियों के निलंबन की संस्तुति

Thu, 18 Apr 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 18 Apr 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Recommendation for suspension of two drunk employees
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में पोलिंग पार्टी में शामिल दो कार्मिक शराब के नशे में निर्वाचन सामग्री लेने पहुंच गए। जानकारी के बाद एआरओ और एसडीएम आकाश जोशी ने कर्मियों के निलंबन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को संस्तुति भेजी दी है। एआरओ आकाश जोशी ने बताया कि सहायक अध्यापक और जिला पंचायत राज कार्यालय में कनिष्ठ सहायक दो कर्मी ईवीएम वितरण से पहले नशे में गोरलचौड़ मैदान स्थित चुनाव वितरण सामग्री परिसर में पहुंच गए। कार्मिकों का मेडिकल किया गया। दोनों पर अभद्रता करने का भी आरोप है। कर्मचारी आचरण नियमावली उल्लंघन और निर्वाचन कार्य में बाधा डालने के लिए दोनों के निलंबन की संस्तुति की गई है। इधर कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों कार्मिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई भी की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed