फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Range defeated the Karnkrayt

चांदमारी ने कर्णकरायत को हराया

Wed, 14 Dec 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Wed, 14 Dec 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
 एबटमाउंट में जारी मां झूमाधुरी क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में रॉयल क्लब चांदमारी ने कर्णकरायत स्पोर्ट्स क्लब को दो विकेट से हराया।
विज्ञापन


कर्णकरायत की टीम ने पहले खेलते हुए 16.3 ओवरों में 123 रन बनाए। जवाब में रॉयल क्लब टीम ने संजय के 20 और ललित के 26 रनों की बदौलत आठ विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर फाइनल मेें जगह बनाई। विजेता टीम के नीरज ने चार विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच घोषित हुए। अंपायरिंग मुकेश कुंवर, धीरज कुंवर और स्कोरिंग भुवन धौनी ने की।


प्रतियोगिता के आयोजक गिरीश कुंवर ने बताया कि बृहस्पतिवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला राईकोट बुंगा और राईकोट कुंवर के बीच होगा।

बलांई स्पोर्ट्स अगले राउंड में पहुंची
। स्वामी विवेकानंद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बलांई स्पोर्ट्स क्लब ने बंतोली इलेवन को चार विकेट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता डॉ.महेश ढेक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। बुधवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए बंतोली ने 156 रन बनाए। बलांई की टीम ने 12 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर आसानी से जीत हासिल कर ली। विजेता टीम के विनोद ने 42 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने। अंपायरिंग नीरज माहरा, नीरज करायत और स्कोरिंग पारम फर्त्याल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed