फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rafters of six teams descended into Kali River for practice.

Champawat News: छह टीमों के राफ्टर अभ्यास के लिए काली नदी में उतरे

Fri, 07 Feb 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 07 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rafters of six teams descended into Kali River for practice.
टनकपुर (चंपावत)। राष्ट्रीय खेलों के तहत टनकपुर के काली नदी में राफ्टिंग डेमो खेल के आयोजन की तिथि 8 फरवरी का काउंट डाउन शुरू होते ही टीमों का आना शुरु हो गया है। नगर के विभिन्न होटलों में ठहराया जा रहा है। सेना सर्विस, महाराष्ट्र, पुलिस, हिमाचल समेत अनेक टीमें पहुंच गई हैं। इनमें अधिकांश टीमों के राफ्टर बृहस्पतिवार को प्रारंभिक प्वाइंट चरण मंदिर के पास काली नदी में उतरते रहे और काकड़ी घाट होकर अंतिम प्वाइंट बूम घाट तक नदी के तेज बहाव को चीरा। इससे पूरे आयोजन क्षेत्र में सुबह से ही रौनक रही। साथ ही मुख्य आयोजन स्थल बूम घाट पूरी तरह सजने लग गया है। क्षेत्र में लाइटिंग भी आकर्षक की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि आठ से दस फरवरी तक आयोजन होगा। अंतिम दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समापन करेंगे। पहली बार काली नदी में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन से क्षेत्र के लोग भी उत्साहित हैं। चरण मंदिर में नदी तक पैदल मार्ग हो या बूम घाट में आयोजन स्थल के सौंदर्यीकरण का काम प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य तेज रहा। चरण मंदिर में सुरक्षा को देखते हुए एसएसबी के जवान भी मुस्तैद नजर आए। बूम घाट में आयोजन को लेकर कैनोपी, सजावट, होर्डिंग लग गए हैं। साथ ही चरण मंदिर के घाट पर भी तैयारी तेज रही। महाराष्ट्र और सेना सर्विस, कर्नाटक, बिहार की टीमें निरंतर नदी में अभ्यास में जुटी रही। इस बीच उत्तराखंड की पुलिस की टीम भी बूम में पहुंची। बूम में मेन्यू मैनेजर आशु खरे, अर्जुन चौधरी ने आयोजन में सहयोग के लिए क्षेत्र के 48 वालंटियर को आवश्यक जानकारी दी।
विज्ञापन

इस बार स्वर्ण पदक की तैयारी है
टनकपुर। राफ्टिंग डेमो खेल में हिस्सा लेने हिमाचल के 12 सदस्यीय टीम भी कुल्लू से बृहस्पतिवार को बूम घाट में पहुंची। महिला टीम की मैनेजर ज्योति रानी ने बताया कि टीम के दस सदस्यों में पांच महिला और पांच पुरुष हैं। सभी राफ्टर हिमाचल के कुल्लू स्थित व्यास नदी में दस दिन की ट्रेनिंग लेकर आए हैं। वर्ष 2024 में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीता था और वर्ष 2022 में स्वर्ण पदक जीता था। इस बार भी पूरी तैयारी के साथ आए हैं और इस बार स्वर्ण पदक जीतने के लिए काली नदी के तेज बहाव को चीरेंगे। इसके लिए अभ्यास शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed