{"_id":"6553a7efa5d314ea2f0d8a47","slug":"purnagiris-alleged-businessmen-are-coercing-devotees-tanakpur-news-c-229-1-shld1009-3352-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: श्रद्धालुओं से जोर-जबर्दस्ती कर रहे पूर्णागिरि के कथित व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: श्रद्धालुओं से जोर-जबर्दस्ती कर रहे पूर्णागिरि के कथित व्यापारी
Tue, 14 Nov 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। पूर्णागिरि क्षेत्र के कुछ कथित व्यापारी श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता कर रहे हैं। आरोप है कि ये दुकानदार श्रद्धालुओं को दुकान से जबरन प्रसाद और अन्य सामग्री खरीदने को मजबूर करते हैं। मंगलवार को ऐसे व्यापारियों की फोन से एसपी से शिकायत कर कार्रवाई का आग्रह किया गया।
जानकारी के मुताबिक नागा क्षेत्र और उसके आसपास के कुछ दुकानदार दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों को प्रसाद खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। आरोप है कि हाथ पकड़ने से लेकर अभद्रता और हाथापाई तक की नौबत आ रही है। मंगलवार को इस तरह के दो मामले सामने आने पर मंदिर क्षेत्र से एक व्यक्ति ने एसपी को फोन कर इसकी जानकारी देते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया।
एसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने पर टनकपुर के सीओ को अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने कहा कि धर्मस्थल में ऐसे किसी भी काम को इजाजत नहीं दी जाएगी जिससे धाम के मान पर असर पड़े या श्रद्धालुओं की भावना आहत हो। संवाद