{"_id":"65f9ce9c322004133b0b3e8a","slug":"purnagiri-fair-volunteers-deployed-in-the-main-temple-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-102513-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि मेला : मुख्य मंदिर में तैनात किए स्वयंसेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि मेला : मुख्य मंदिर में तैनात किए स्वयंसेवक
Tue, 19 Mar 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले के नजदीक आते ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ने लगी है। मंगलवार को भी श्रद्धालुओं के कई जत्थों के पड़ाव आने से माहौल भक्तिमय हो गया। समिति की ओर मुख्य मंदिर में स्वयंसेवकों की नियुक्ति भी कर दी गई है।
बता दें कि होली के तत्काल बाद प्रशासन की ओर से 26 मार्च से 15 जून तक मेला अवधि घोषित की गई है। मंगलवार को सुबह से ही जत्थों का आना जारी रहा। सुबह के समय मुख्य मंदिर में मां के दर्शन को लाइन भी लगी रही।
मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि मेले के दौरान मुख्य मंदिर में व्यवस्थाओं के लिए समिति के स्वयंसेवक तैनात कर दिए हैं। समिति की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है। धाम क्षेत्र में लाइटिंग का कार्य भी जारी है। संवाद