{"_id":"58b599974f1c1b87508309ff","slug":"purnagiri-fair-hair-tonsure-46-11-million-contract-drawn","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि मेले में बाल मुंडन का ठेका 46.11 लाख में छूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि मेले में बाल मुंडन का ठेका 46.11 लाख में छूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Tue, 28 Feb 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि मेले में बाल मुंडन का ठेका 46.11 लाख में छूटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के पूर्णागिरि धाम में वार्षिक मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार 14 मार्च से शुरू होने वाले उत्तर भारत के प्रमुख देवी शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि मेले के लिए आयोजक संस्था जिला पंचायत की ओर से सभी व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में पूर्णागिरि मेले के दौरान बाल मुंडन के लिए टेंडर प्रक्रिया आमंत्रित की गई। इस बार बाल मुंडन का ठेका 46.11 लाख रुपए में विशन सिंह महर के नाम छूटा। बाल मुंडन से जिला पंचायत को गत वर्ष की तुलना में 1.61 लाख रुपए की अतिरिक्त आय होगी। गत वर्ष बाल मुंडन का ठेका 44.50 लाख रुपए में छूटा था।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बाल मुंडन के लिए आयोजित टेंडर प्रक्रिया में कुल 15 आवेदकों ने प्रतिभाग किया। इसमें विशन सिंह महर को बाल मुंडन का ठेका मिला। उन्होंने बताया कि पूर्णागिरि मेले के दौरान टुन्नास क्षेत्र में श्रद्धालुओं को बाल मुंडन की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिला पंचायत की ओर से मेले के दौरान पथ प्रकाश और पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इस दौरान पूर्णागिरि मेला कमेटी अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय आदि भी मौजूद रहे। बाल मुंडन के ठेके की प्रक्रिया के संचालन में नंदकिशोर उप्रेती, विनोद बिष्ट, राजेश जोशी आदि ने सहयोग दिया।