{"_id":"5e4ac5eb8ebc3ef29a7d336b","slug":"public-problem-of-munsyari-champawat-news-hld373994065","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक अस्पताल भवन के किराए का भुगतान दिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक अस्पताल भवन के किराए का भुगतान दिलाएं
विज्ञापन
मुनस्यारी के खसियाबाड़ा में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में समस्याएं सुनते विधायक हरीश धामी। स?
- फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सीमांत विकासखंड मुनस्यारी के खसियाबाड़ा में सोमवार को बहुउद्देश्यीय शिविर लगाया गया। शिविर में क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी ने समस्याएं सुनीं। शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों के नहीं आने से अधिकांश लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
सोमवार को प्रशासन की ओर से बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में जिला स्तरीय एक भी अधिकारी नहीं पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर में कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके चलते दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य प्रमाण पत्र बनाने के लिए आए लोगों को काफी इंतजार के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा। 70 वर्षीय लीला देवी ने कहा कि वह दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर में आई थी। प्रमाण पत्र नहीं बना। उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विधायक हरीश धामी ने लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने शीघ्र ही मुनस्यारी में दिव्यांगों के लिए शिविर लगाने का आश्वासन दिया। शिविर में एसडीएम केएन गोस्वामी ने पीएमजेएसवाई के किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। सड़कों का रखरखाव सही नहीं होने पर लोनिवि के अधिकारियों को भी जमकर लताड़ लगाई। सहित तहसील के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। शिविर में प्रधान संजय सिंह धामी, क्षेत्र पंचायत सदस्य योगेश भाकुनी, संगीता महरा, ईश्वर कोरंगा, चंचल सिंह, लक्ष्मण बिष्ट सहित तमाम पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
आयुर्वेदिक अस्पताल भवन के किराए का भुगतान दिलाएं
चंपावत। जिला सभागार में सोमवार को जन सुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कई स्थानों से आए 14 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने अधिकारियों को जनसमस्याएं सुलझाने के निर्देश दिए।
ग्राम मौराड़ी के गोविंद बल्लभ जोशी ने आयुर्वेदिक अस्पताल भवन का किराया दिलाने, ग्राम लेटी के प्रताप सिंह और कायल की ममता ने आर्थिक सहायता दिलाने, ग्राम मुडियानी के ग्रामीणों ने सड़क कटिंग के दौरान मलबा नाप भूमि में डालने, चंपावत के गिरीश पाठक ने नवनिर्मित सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने, ग्राम प्रधान पल्सों ने प्राथमिक विद्यालय का पुन: निर्माण कराने, ग्राम गंगनौला के चेतराम ने इलाज में आये खर्चे का भुगतान दिलाने, ग्राम प्रधान बिसराड़ी ने निर्माण कार्यों की जांच कराने, कलीगांव के लक्ष्मण सिंह मेहता ने आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाने, ग्राम मौराड़ी के पूरन चंद्र ने बीपीएल कोड दिलाने, बनलेख के लीलाधर भट्ट ने छीड़ापानी बनलेख में सुरक्षात्मक दीवार बनाने, स्थानीय गौरलचौड़ मैदान में क्षतिग्रस्त बास्केटबॉल कोर्ट के पुनर्निर्माण, खिरद्वारी गांव के बिशन सिंह ने लोन के नाम पर धोखाधड़ी रोकने, महेश चंद्र सकलानी ने सेवानिवृत्त के पांच साल बाद भी 10 प्रतिशत एरियर का भुगतान न होने की शिकायतें दर्ज कराईं। जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों से समय पर समस्या सुलझाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अनिल गर्ब्याल, शिप्रा जोशी, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, पीडी विम्मी जोशी, वरिष्ठ कोषाधिकारी एचपी गंगवार, डीईओ डीएस राजपूत, डीपीओ पीएस बृजवाल आदि रहे।
जनता मिलन में 26 शिकायतें दर्ज
पिथौरागढ़। जनता मिलन में डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 26 शिकायतें दर्ज की गईं। जगदंबा कॉलोनी के गणेश गिरी ने सीवर लाइन की सुविधा मुहैया कराने, बड़ाबे के मथुरा दत्त जोशी ने बड़ाबे-धारी-बेलतड़ी मोटर मार्ग में सुधारीकरण व डामरीकरण की मांग उठाई। प्रधान धौलकांडा राजेंद्र प्रसाद ने बंदा से असुरदेव-धौलकांडा सड़क का निर्माण पूरा कराने, चंडाक, निराड़ा, उड़ई से आए लोगों ने पेयजल की समस्या रखी। डीएम ने समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। वहां सीईओ अशोक कुमार जुकरिया, ईई पेयजल निगम आरएस धर्मशक्तू, जल संस्थान अशोक कुमार आदि थे।