फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protective work near Tilon on NH in final stage

Champawat News: एनएच पर तिलोन के पास सुरक्षात्मक कार्य अंतिम चरण में

Mon, 26 Feb 2024 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 26 Feb 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Protective work near Tilon on NH in final stage
चंपावत एनएच में तिलौन के पास निर्माणाधीन पहाड़ी सुरक्षा का कार्य। संवाद
चंपावत। एनएच पर तिलोन के पास सुरक्षा दीवार का कम अंतिम चरण में है। करोड़ों की लागत से हो रहे सुरक्षा कार्य के पूरा होने के बाद यहां पर बरसात के सीजन में भी यातायात सुचारु रहने की उम्मीद है। पूर्व में पहाड़ी से मलबा सड़क पर आने के कारण अक्सर यातायात बाधित हो जाता था।
विज्ञापन

एनएच पर तिलोन के पास 350 मीटर पहाड़ी की सुरक्षा के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ से सुरक्षा कार्य 80 फीसदी हो गया है। पहाड़ी से होने वाले भूस्खलन को रोकने के लिए जीओ जूट का कार्य पूरा हो गया है। अब जीओ जूट के ऊपर वायर मेस (लोहे की जाल) बिछाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

वायर मेस लगने के बाद पहाड़ी की सुरक्षा और अभी अधिक पुख्ता हो जाएगी। वायर मेस लगाने के काम पूरा होने के बाद पहाड़ी से मलबा बारिश और सामान्य दिनों में सड़क पर नहीं गिरेगा। एनएच के सेक्शन इंचार्ज सीनियर इंजीनियर अभिषेक शर्मा ने बताया कि तिलोन में वायर मेस लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है। पहाड़ी के 350 मीटर हिस्से में वायर मेस लगनी है। बता दें कि तिलोन पर पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण यातायात अक्सर बाधित हो जाता था। इससे पिथौरागढ़ से चंपावत और चंपावत से पिथौरागढ़ की ओर से जाने वाला यातायात कई बार बाधित हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed