फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Princes of the office block lockout

प्रधानों ने की ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी

Wed, 28 Sep 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Wed, 28 Sep 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी की। इस अवसर पर ग्राम प्रधानों ने राज्य सरकार के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की गई। उन्होंने शीघ्र उनकी मांगें पूरी न होने पर समस्त ग्राम प्रधान विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी दी।

 बुधवार को जिला ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने पंचायतराज एक्ट में शीघ्र संशोधित कर धरातल पर लागू करने, प्रधानों का मानदेय 10 हजार रुपये मासिक करने, मनरेगा में
विज्ञापन


सामग्री का भुगतान शीघ्र  करने, राज्य वित्त में 20 फीसदी कटौती को वापस लेने की मांग, मनरेगा में  ग्राम पंचायतों को डोंगल दिए जाने और प्रधानों को बीडीसी में मनोनीत सदस्यों की जगह उचित सम्मान दिया जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जल्द  मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह ग्राम प्रधान प्रदेश ग्राम प्रधान  संगठन के नेतृत्व में विधानसभा में धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ग्राम  प्रधान विनोद ढेक, महेश जोशी, महेंद्र सिंह, पूर्णानंद पंत, आनंद राय,  भुवन सुतेड़ी, किशोर चिल्कोटी, महेश डांगी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed