फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Postmaster arrested for embezzlement of government money

सरकारी धन के गबन के आरोपी डाकपाल को पुलिस ने दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Postmaster arrested for embezzlement of government money
पुलिस की हिरासत में गबन का आरोपी डाकपाल। - फोटो : CHAMPAWAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के निडिल के शाखा डाकपाल को सरकारी धन के गबन के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब चार माह पूर्व डाक निरीक्षक की तहरीर पर आरोपी शाखा डाकपाल के विरुद्ध पंचेश्वर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि नेपाल सीमा से लगे ग्राम निडिल निवासी भवान सिंह डाकघर शाखा निडिल में ग्रामीण डाकपाल था। भवान ने वर्ष 2017 में डाकघर शाखा निडिल से 3.5 लाख रुपये का गबन किया था। लोहाघाट डाक निरीक्षक बीएमएस ऐरी ने इसी साल जून में पंचेश्वर कोतवाली में मामले में तहरीर दी थी। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर आरोपी शाखा डाकपाल के खिलाफ पंचेश्वर कोतवाली में धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से पुलिस आरोप की जांच कर जरूरी सबूत जुटा रही थी। कोतवाली प्रभारी अनुराग ने बताया कि विवेचना में आरोपी भवान सिंह के विरुद्ध गबन के साक्ष्य पाए गए। सोमवार को आरोपी को बिल्दे क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह समेत राजेंद्र गिरि, महेश चंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed