{"_id":"6927368b930951ba9403d7c8","slug":"post-office-work-stalled-due-to-ups-failure-champawat-news-c-229-1-cpt1004-132324-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: यूपीएस फुंकने से डाकघर का कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: यूपीएस फुंकने से डाकघर का कामकाज ठप
Wed, 26 Nov 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के डाकघर में कामकाज टप होने से पसरा सन्नाटा। संवाद
चंपावत। नगर के पोस्ट ऑफिस में यूपीएस फुंकने से बुधवार को भी कामकाज ठप रहा, इससे डाकघर में सन्नाटा पसरा रहा। कर्मी भी परिसर में धूप सेंकते नजर आए। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कलक्ट्रेट परिसर में स्थित पोस्ट ऑफिस से यूपीएस मंगाकर काम किया गया लेकिन यह यूपीएस भी जवाब दे गया।
बता दें कि 24 नवंबर दोपहर से यूपीएस फुंकने लोगों के कारण बिना काम कराए ही अपने घरों को लौटना पड़ रहा है। चंपावत के डाकघर के पोस्टमास्टर ईश्वरी दत्त जोशी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने से डाकघर का यूपीएस फुंक गया था। इससे यहां होने वाले आधार कार्ड से संबंधित, लेन-देन, स्पीड पोस्ट बुकिंग सहित अन्य काम नहीं हो पाए। यहां से प्रतिदिन 40 से 50 लाख रुपये का लेन-देन होता है। उन्होंने बताया कि मैकेनिक को बुलाया गया है। जल्द ही यूपीएस ठीक करा लिया जाएगा।