{"_id":"682625f55fcc43a1500dd289","slug":"positive-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-123973-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चपावत के गोरलचौड़ मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चपावत के गोरलचौड़ मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू
Thu, 15 May 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 15 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
चपावत। जिला मुख्यालय स्थित गोरलचौड़ मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। डामरीकरण कार्य शुरू होने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों ने राहत की सांस ली है।
जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मार्ग सहित अन्य स्थानों पर बिजली लाइन को भूमिगत करने और पेयजल लाइन बिछाने का निमार्ण कार्य हो रहा है। इसके लिए कई सड़क मार्गों को खोदकर बिजली और पानी की लाइन को भूमिगत करने का कार्य हो रहा है। शुरुआत में गोरलचौड़ मार्ग में लाइनों को भूमिगत करने का काम किया गया था लेकिन डामरीकरण नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। हर रोज वाहनों के गुजरने से उड़ती धूल के चलते लोग घरों में कैद थे। क्षेत्र का व्यापार भी प्रभावित हो रहा था।
गोरलचौड़ मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली है। इस सड़क मार्ग पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, उर्जा निगम का कार्यालय, खेल विभाग, श्रम विभाग, नगर पालिका, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग समेत कई कार्यालय आते हैं। सड़क खराब होने के कारण अधिकारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। संवाद