{"_id":"687fcad9b0df67d2360c8328","slug":"police-took-out-a-flag-march-in-lohaghat-and-pati-area-champawat-news-c-229-1-cpt1001-126911-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पुलिस ने लोहाघाट और पाटी क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पुलिस ने लोहाघाट और पाटी क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च
Tue, 22 Jul 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को लोहाघाट ब्लॉक क्षेत्र में सीओ वंदना वर्मा ने स्टेशन बाजार, ब्लॉक, ग्रामसभा पाटन पाटनी, पाटन कनेडा, गलचौडा, सुई, कर्णकरायत क्षेत्र और सीओ शिवराज सिंह राणा ने पाटी, देवीधुरा, धरसो, ढरौज,भैसर्ख, हिल्योडीगूठ आदि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीम के साथ फ्लैग मार्च किया। हर जगह मतदाताओं को बिना किसी भय या लालच के वोट देने की अपील की गई। साथ ही स्वतंत्र रूप से मतदान करने और किसी प्रकार का दबाव बनाने पर पुलिस को सूचित करने के लिए जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन