चंपावत। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस की ओर से सभी थानों में हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। पुलिस की ओर से हिस्ट्रीशीटरों की दैनिक गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही उनके किसी भी प्रकार के आपराधिक कृत्य में शामिल होने की छानबीन लगातार की जा रही है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों को थानों में बुलाकर उनकी वर्तमान मौजूदगी, वर्तमान समय में उनके कार्यों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। सभी हिस्ट्रीशीटरों को किसी भी प्रकार के आपराधिक कार्यों में लिप्त न रहने, कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित न करने, शांति पूर्वक जीवन यापन करने और पुलिस के बुलाए जाने पर तत्काल थाने में आने की हिदायद दी गई। संवाद
चंपावत। जिले में सभी सात थाना क्षेत्रों में वर्तमान में कुल 31 हिस्ट्रीशीटर हैं। जिनमें से 19 हिस्ट्रीशीटर मौजूद हैं। जबकि आठ हिस्ट्रीशीटर वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं और चार हिस्ट्रीशीटर लापता हैं । संवाद