फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   PMGSY seeks proposals from roadless areas

Champawat News: पीएमजीएसवाई ने सड़क विहीन तोकों से मांगे प्रस्ताव

Thu, 30 Oct 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 30 Oct 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
PMGSY seeks proposals from roadless areas
चंपावत। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांवों के तोकों को सड़क से जोड़ने की कवायद की जा रही है। विभाग ने निर्धारित मानक में आने वाले तोकों से दो नवंबर तक सड़क निर्माण के प्रस्ताव मांगे हैं।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण के लिए सर्वे ऐप खोला गया है। इस प्रक्रिया के तहत ऐसे ग्रामों के तोक शामिल किए जाएंगे, जिनकी जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 250 से अधिक है और सड़क से दूरी 1.50 किमी या उससे अधिक है। सीमांत (बॉर्डर) ब्लॉक के लिए यह दूरी 10 किमी तक मान्य होगी।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के ईई बी नैनवाल ने बताया कि जिले में मानकों को पूर्ण करने वाले ऐसे सभी ग्रामों के तोक अपने प्रस्ताव दो नवंबर तकक चंपावत और लोहाघाट कार्यालय में दे सकते हैं। यह सर्वे ऐप आधारित प्रक्रिया है, इससे योजनाओं का चयन और प्राथमिकता निर्धारण पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। प्रस्ताव के साथ संबंधित तोक की जनसंख्या का प्रमाण पत्र संबंधित बीडीओ कार्यालय से अनिवार्य रूप से प्राप्त कर संलग्न करना होगा। उन्होंने प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से प्रक्रिया का लाभ लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed