{"_id":"57a366b34f1c1bda762bb7cb","slug":"physical-practice-for-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं का दस दिनी शारीरिक प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं का दस दिनी शारीरिक प्रशिक्षण शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Thu, 04 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
भर्ती के लिए फिजिकल भर्ती के लिए फिजिकल प्रैक्टिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। युवा कल्याण विभाग की ओर से युवा नेतृत्व, शारीरिक विकास योजना के तहत लोहाघाट में 17 से 20 वर्ष के युवाओं का दस दिनी शारीरिक प्रशिक्षण शुरू हो गया है, इसके तहत क्षेत्र के 20 युवाओं को सेना में भर्ती होने के टिप्स दिए जा रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश जोशी ने किया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत का कहना है कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक, मानसिक रूप से दक्ष कर उनमें नेतृत्व की भावना का विकास करना है। युवाओं को विषम सिंह, मोहन सिंह की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें दौड़, लंबीकूद, दंड बैठक, पुशअप आदि का गहन अभ्यास कराया जा रहा हैं। पांच अगस्त को पुलहिंडोला जीआईसी मैदान में भी दस दिनी शिविर के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने इच्छुक युवाओं से स्थायी निवास, जाति, चरित्र, स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के साथ सुबह 10 बजे पुलहिंडोला जीआईसी मैदान पहुंचने को कहा है। इस दौरान अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन, शारीरिक परीक्षण, मापतौल किया जाएगा। बीओ ने बताया कि निकट भविष्य में रायनगर चौड़ी, कर्णकरायत, किमतोली में भी आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने इच्छुक युवाओं से ब्लॉक कार्यालय में संपर्क करने को कहा है।
विज्ञापन