फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People took to the streets in protest against the objectionable post in tanakpur

Tanakpur Protest: आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, नगर में निकाला जुलूस; बाजार भी कराया बंद

Wed, 02 Oct 2024 11:28 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, टनकपुर
अमर उजाला नेटवर्क, टनकपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 02 Oct 2024 11:28 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर भगवान शिव पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने यूपी की तर्ज पर बुलडोजर और जय श्रीराम के नारों के साथ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। आक्रोशित लोगों ने विरोध में बाजार भी बंद करा दिया।

विज्ञापन
People took to the streets in protest against the objectionable post in tanakpur
आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भगवान शिव पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने यूपी की तर्ज पर बुलडोजर और जय श्रीराम के नारों के साथ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। आक्रोशित लोगों ने विरोध में बाजार भी बंद करा दिया। इस बीच भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। सोमवार को सोशल मीडिया में नगर के वार्ड पांच निवासी आरोपी हाजी मुकीम खान की ओर से हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर लोगों में आक्रोश है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

सोमवार देर रात तक हंगामे के बाद मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद समेत विभिन्न संगठनों के आह्वान पर सैकड़ों लोगों ने बिजलीघर के पास से नगर में जुलूस निकाला। इस बीच लोगों ने व्यापारियों से दुकानें बंद करने का आग्रह किया जिस पर दुकानों के शटर गिरने लगे। इसके बाद तहसील में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक अरुण वाल्मीकि ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि देवभूमि में कुछ समय से समुदाय विशेष की ओर से सुनियोजित तरीके से सामाजिक सौहार्द्र खराब करने की कोशिश की जा रही है। आरोपी हाजी मुकीम खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हिंदुओं की आस्था पर चोट की है। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

एसडीएम आकाश जोशी के समक्ष पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, विहिप जिला अध्यक्ष निर्मल थ्वाल, प्रीति शर्मा, ब्रज किशोर यादव, अनिता यादव, सौरभ कलखुड़िया, सचिन जोशी आदि ने आक्रोश जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष निर्मल थ्वाल, सौरभ कलखुड़िया, हिमांशु प्रजापति, नरेश विश्वकर्मा, मनोज आदि ने सीएम कैंप कार्यालय में प्रदर्शन कर नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

आरोपी के घर की गली में तैनात रही पुलिस
हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने से सैकड़ों की तादाद में हिंदू समाज के लोगों के पहली बार सड़क पर उतरने से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। सीओ शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल जुलूस के साथ आगे-पीछे चलता रहा। लोगों के आक्रोश को देखते हुए आरोपी के घर की गली में भी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। जुलूस निकलने के बाद भी दोपहर काफी देर तक सीओ और कोतवाल आरोपी के घर की गली में पुलिस फोर्स के साथ जायजा लेते रहे। 

आरोपी के खिलाफ सबूत एकत्रित कर रही पुलिस
हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोपी हाजी मुकीम खान के खिलाफ पुलिस सबूत जुटा रही है। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 196, 299 बीएनएस और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच इंस्पेक्टर योगेश उपाध्याय को सौंपी है। आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कहा कि इस तरह सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। 

अभाविप ने आरोपी हाजी मुकीम खान का पुतला फूंका
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने से आक्रोशित अभाविप कार्यकर्ताओं ने आरोपी हाजी मुकीम का पुतला फूंक कर रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। पुतला फूंकने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजत त्रिपाठी, तहसील संयोजक सौरभ पांडेय, नगर उपाध्यक्ष हर्षित शर्मा, मनीष बिष्ट, भौमिक, समीर सिंह आदि शामिल रहे। 

पुरानी जामा मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
पुरानी जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी सुन्नी बरेलवी के पदाधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम आकाश जोशी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि हिंदू देवता की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी हाजी मुकीम खान की मुस्लिम समाज कड़ी निंदा करता है। ज्ञापन देने वालों में पुरानी जामा मस्जिद सदर नासिर हुसैन, सचिव अनीस अहमद, हाजी नईमुददीन, हाजी उस्मान, इंतखाब आलम सदर नई जामा मस्जिद, सचिव मो. फैजल शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed