फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People furious due to construction of boundary wall of residential colony of railway

रेलवे की आवासीय कॉलोनी की चाहरदीवारी निर्माण से भड़के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
People furious due to construction of boundary wall of residential colony of railway
नायब तहसीलदार पिंकी आर्या को ज्ञापन सौंपते वार्ड संख्या 3 के लोग। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे कॉलोनी के आवासीय परिसर की चहारदीवारी निर्माण से आसपास के लोग भड़क गए हैं। उन्होंने रेलवे पर चहारदीवारी बनाकर आम रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। लोगों के तहसील में आकर विरोध जताया। इसलिए स्थानीय प्रशासन ने फिलहाल अग्रिम आदेश तक निर्माण रुकवा दिया है।
विज्ञापन

रेलवे ने स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित वार्ड संख्या तीन में कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनी बनाई है। कॉलोनी में प्रवेश के लिए गेट भी बनाया गया है। आसपास के लोग इसका शुरू से विरोध कर रहे हैं, लेकिन अब रेलवे की चहारदीवारी से शनिवार को कॉलोनी के आसपास रहने वाले लोग भड़क कर तहसील पहुंच गए। उन्होंने नायब तहसीलदार पिंकी आर्या को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंची और अग्रिम आदेश तक निर्माण रुकवा दिया। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि जिस भूमि पर रेलवे ने आवासीय कॉलोनी बनाई है वह भूमि रेलवे की नहीं है। कॉलोनी के पास से आम रास्ता है, जिस पर रेलवे ने अपना गेट बना दिया है। इसलिए गेट बनाते समय भी विरोध किया गया था। तब रेलवे के अधिकारियों ने गेट आम लोगों के आवाजाही के लिए भी रास्ता और गेट खुला रखने का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब चहारदीवारी निर्माण करा आम रास्ता बंद किया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। विरोध करने वालों में हरीश पाल, महावीर सिंह कठायत, मदन सिंह, भुवन चंद्र, अशोक वर्मा, नरेश कुमार, दीपक शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed