फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

Champawat News: बगड़ीहाट में नया पुल बनाने की मांग, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 23 May 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 23 May 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अस्कोट (पिथौरागढ़)। जौलजीबी-झूलाघाट सड़क पर बगड़ीहाट के पास टूटे पुल की जगह नया पुल बनाने की मांग पर क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पुल टूटने से सिर्फ छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन

अस्कोट, तीतरी और बगड़ीहाट के लोगों ने एकता मंच के संयोजक तरुण पाल के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए पीएमजीएसवाई का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि जौलजीबी-झूलाघाट सड़क पर बगड़ीहाट में लंबे समय से पुल क्षतिग्रस्त है इस पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है।
विज्ञापन

नया पुल बनाने की पहल शुरू नहीं हुई है। विभाग ने पुल के पास बाईपास का निर्माण कर औपचारिकता निभा दी है। बाईपास भी बेहद संकरा और रोढ़े-पत्थरों से पटा है और इस पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। भारी वाहन खतरे के बीच आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेताया कि बाईपास को ठीक नहीं किया गया तो लोग सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मनोज लुंठी, करन बिष्ट, गीता देवी, ललित लुंठी, अंकिता पाल, जयदेव रावत, सुशील पाल, गोकुल कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed