फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

Champawat News: तेंदुए की दस्तक से ग्राम पंचायत सुंई पऊ में दहशत

Fri, 24 Jan 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 24 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम पंचायत सुंई पऊ के गलचौड़ा सिद्ध बाबा मंदिर के पास दिनदहाड़े तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। डरे हुए लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रेमनगर निवासी शंकर सिंह अधिकारी गलचौड़ा जा रहे थे दिन में 11 बजे सिद्ध बाबा मंदिर के पास सड़क किनारे बैठा तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना गलचौड़ा में श्याम पांडेय, विनोद ओली, हेम चतुर्वेदी को दी। व्यापारी तेंदुआ देखने के लिए पहुंचे तो वह बैठा हुआ दिखाई दिया। शोर मचाने के बाद भी नहीं भागा।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रकाश चंद्र, रमेश लाल, हीरादेवी,जानकी देवी आदि लोगों ने बताया कि लंबे समय से गलचौड़ा, स्टेडियम ,राजकीय पालीटेक्निक, रोडवेज वर्कशॉप, आईटीबीपी आवासीय परिसर, ठुलखोली क्षेत्रों में तेंदुए की सक्रियता बढ़ गई है। बीते दिनों में छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम के सड़क के पास धूप का आनंद लेता दिखाई दिया। बाद में वाहनों की आवाजाही देखकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि आए दिन सुबह-शाम तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्रों में घुसकर मवेशियों को निवाला बना रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पूर्व में भी आसपास के क्षेत्रों में तेंदुआ दर्जन मवेशियों को निशाना बना चुका है। लोगों ने कहा कि गुलदार की सक्रियता के कारण मवेशियों के साथ ही लोगों की जान को भी खतरा है।

लोग शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। उन्होंने वन विभाग से मामले का संज्ञान लेकर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। इधर वन विभाग के रेंजर दीप जोशी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed