{"_id":"6830afa7818cd05a0502bf5b","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-cpt1001-124298-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एसआईटी के समक्ष दर्ज कराए किसानों ने बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एसआईटी के समक्ष दर्ज कराए किसानों ने बयान
Fri, 23 May 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 23 May 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। साधन सहकारी समिति दुबड़ में 81.08 लाख के गबन मामले में गठित पुलिस ने एसआईटी ने विभिन्न लोगों के बयान लिए हैं। नरेंद्र उत्तराखंडी ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने और भुवन बोहरा ने थानाध्यक्ष पाटी ओमप्रकाश, थानाध्यक्ष रीठा साहिब कमलेश भट्ट को बयान दिए। नरेंद्र ने गबन का मामला उठाया था और एसआईटी जांच की मांग के लिए आंदोलन किया था।
सहकारिता विभाग पर किसानों का फसल बीमा न करने, किसानों को बकायेदार बताकर फसल बीमा का लाभ नहीं देने का भी आरोप है। प्रकरण में एसपी अजय गणपति ने तीन मई को एसआईटी का गठन किया था। सीओ चंपावत वंदना वर्मा की निगरानी में गठित एसआईटी में विवेचक पाटी थानाध्यक्ष, थानाध्यक्ष रीठा साहिब, लोहाघाट थाने के एसआई कुंदन सिंह, पाटी के कांस्टेबल कमलनाथ, रीठा साहिब के संदीप बोहरा शामिल हैं।
दुबड़ समिति में 2010 से 2024 तक कार्यरत रहे तत्कालीन समिति सचिव जयराम पर 81 लाख से अधिक के गबन का आरोप है। एडीओ सहकारिता की तहरीर पर पाटी पुलिस ने 21 अप्रैल को जयराम के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी। इसके बाद सचिव को 28 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।