{"_id":"686d535669cfa4a77c0907c8","slug":"people-expressed-displeasure-over-peeling-of-asphalt-from-motor-road-champawat-news-c-229-1-shld1019-126262-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मोटर मार्ग से डामर उखड़ने पर लोगों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मोटर मार्ग से डामर उखड़ने पर लोगों ने जताई नाराजगी
Tue, 08 Jul 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 08 Jul 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के देवीधार मोटर मार्ग में उखड़ा डामर। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। डिग्री कॉलेज से देवीधार मंदिर को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर जगह-जगह डामर उखड़ने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों ने लोनिवि से मोटर मार्ग को ठीक कराने की मांग उठाई है।
लोगों का कहना है कि देवीधार मंदिर को जाने वाले मार्ग पर कुछ महीने पहले ही डामरीकरण किया गया था। उन्हाेंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोटर मार्ग पर कई स्थानों में डामर उखड़ने लगा है। दोपहिया वाहनों के रपटने का खतरा हो गया है। मुश्किल से मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए शासन से धनराशि मिलती है। गुणवत्ता का ध्यान रखे बिना कार्य करने से सड़क जल्द खराब हो जाती है। लोगों ने लोनिवि से मोटर मार्ग पर डामरीकरण कराने की मांग की है। इधर, लोनिवि ईई हितेश कांडपाल ने कहा कि वीधार मोटर मार्ग पर डामर उखडऩे का मामला संज्ञान आया है। निरीक्षण कर जहां भी डामर उखड़ा होगा, उसे ठेकेदार से ठीक कराया जाएगा।