{"_id":"66ba4cf8ff27a6e5d2076b84","slug":"people-demonstrated-after-reaching-75-km-away-champawat-news-c-229-1-cpt1001-111521-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 75 किमी दूर पहुंचकर लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 75 किमी दूर पहुंचकर लोगों ने किया प्रदर्शन
Mon, 12 Aug 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर अटल उत्कृष्ट जीआईसी चौड़ा मेहता में शिक्षकों के रिक्त पद भरने के लिए जन प्रतिनिधियों और अभिभावक संघ ने यहां सीईओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
सोमवार को अभिभावक संघ के अध्यक्ष गोविंद सिंह के नेतृत्व में ओ लोगों ने कहा कि विद्यालय में वर्तमान में 210 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षक नहीं होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। बताया कि स्कूल में विगत छह साल से भौतिक विज्ञान के शिक्षक नहीं है। चार प्रवक्ता और एलटी में चार शिक्षकों की कमी है। इसमें से तीन शिक्षकों को स्थानांतरण हो गया है। उन्होंने बताया कि चौड़ा मेहता क्षेत्र का सबसे बड़ा स्कूल है, लेकिन यहां पर शिक्षकों की कमी है।
शिक्षकाें की कमी के कारण विगत वर्षों से बोर्ड का परीक्षाफल खराब आ रहा है। वर्तमान में स्कूल में गणित, कला, व्यायाम के शिक्षक हैं। सीईओ एमएस बिष्ट ने जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों को आवस्त करते हुए कहा कि स्थानांतरित शिक्षकों को नए शिक्षकों के आने तक किसी दूसरे स्कूल में नहीं भेजा जाएगा। प्रदर्शन में गोपाल, कुंदन, प्रमोद, नरेश, भगवती, पुष्पा, विमला, दिवान, खिमली, कमला, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।