फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People at the Alliance Friendship Fair

एलायंस मैत्री मेले में दूसरे दिन भी उमड़े लोग

Mon, 15 Jan 2018 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूूूूराे बनबसा (चंपावत)। Updated Mon, 15 Jan 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
People at the Alliance Friendship Fair
एलायंस मेले में लोक नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एलायंस क्लब के उत्तरायणी मैत्री मेले के दूसरे दिन भी भीड़ उमड़ी। अल्मोड़ा के संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। दूसरे दिन मेले के मुख्य अतिथि टनकपुर के प्रमुख व्यवसायी भुवन सिंह कठायत उर्फ भग्गू थे। 

एलायंस उत्तरायणी मैत्री मेले के दूसरे दिन अल्मोड़ा से आए कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रसिद्ध कुमाऊंनी गायक स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी के सुपुत्र अमित गोस्वामी, पवनदीप राजन की छोटी बहन बेबी ज्योति राजन, महिपाल सिंह मेहता, कोनी पाठक ने शानदार कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों से समा बांध दिया। शिव वंदना, नृत्यों पर दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम में कल्याण सिंह बोरा ने बांसुरी, कमलेश कुमार ने ढोलक, मुकेश जोशी ने तबला, सुरेश राजन ने सैंथसाइजर पर संगत दी। नीरज सिंह पांगती ने संचालन किया।
विज्ञापन


दर्शकों ने मेले में लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। महिलाओं ने शृंगार सामग्रियों की खरीदारी की। बच्चों ने मेले का भरपूर आनंद लिया। क्लब अध्यक्ष अरुण सोराड़ी, सचिव राज सिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष गिरीश जोशी, मेला चेयरमैन कैप्टन हरीश कापड़ी, व्यवस्थापक उम्मेद सिंह नेगी, पवन मित्तल, हेमेंद्र सिंह रावत, डॉ. जनक चंद, नवीन भट्ट, थानाध्यक्ष मनीष खत्री, एलआईयू के हरीश कन्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed