फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJP workers protested against the Congress and burned an effigy.

Champawat News: कांग्रेस के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुतला फूंका

Thu, 03 Sep 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 03 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
BJP workers protested against the Congress and burned an effigy.
चंपावत के छतार में कांग्रेस के ​खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। 
चंपावत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने छतार में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर पार्टी का पुतला फूंका। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार और प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर शुद्धीकरण के नाम पर बेवजह राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस शुद्धीकरण के नाम पर समाज में जातिवाद का जहर घोलने और लोगों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का उद्देश्य समाज को बांटना और झूठ फैलाना है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस देवभूमि उत्तराखंड की शांति और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा, ब्लॉक प्रमुख बाराकोट सीमा आर्या, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, सूरज कुमार, गोविंद प्रसाद, दायित्वधारी किरन देवी, श्याम नारायण पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed