{"_id":"660ee8ab502ba3a71c0ae7c6","slug":"people-angry-over-dirty-water-coming-from-har-ghar-jal-har-ghar-nal-scheme-champawat-news-c-229-1-shld1010-106950-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: हर घर जल हर घर नल योजना से गंदा पानी आने से भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: हर घर जल हर घर नल योजना से गंदा पानी आने से भड़के लोग
Thu, 04 Apr 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के सुंई क्षेत्र में पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीण प्राकृतिक जल श्रोत से पानी ढोते हुए
प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के सुंई क्षेत्र के लोग पानी के लिए परेशान हैं। गांव के लिए करोड़ों की लागत से हर घर नल हर घर जल योजना से बनी पेयजल योजना से लगातार दूषित पानी आने से लोग परेशान हैं। ग्रामीण योजना में घटिया पाइप लाइन बिछाने का आरोप लगाते हुए साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग डीएम से लेकर सीएम तक शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीण गिरीश चंद्र, पार्वती देवी, हेमा देवी, ऊषा देवी आदि का कहना है कि सुंई क्षेत्र के लिए बनी नई पेयजल योजना से करीब पांच माह से दूषित लाल पानी आ रहा है जो पीने योग्य नहीं है। दूषित पानी पीने से गांव के कई लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह छमनियां और गलचौड़ा स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से पानी ढोकर काम चला रहे हैं। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि योजना अभी ट्रायल में चल रही है। जल्द ही ग्रामीणों को साफ पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
फोटो 04 एलएचजी 07 पी।
--