फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People angry over dirty water coming from hand pump in champawat

Champawat: हैंडपंप से निकल रहा गंदा पानी, पेयजल के लिए दर-दर भटक रहे लोग; जानिए क्या बोले ग्रामीण

Wed, 10 Apr 2024 06:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 10 Apr 2024 06:49 PM IST
सार

लोहाघाट के ग्राम सभा सुंई के छमनिया तोक के लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। हैंडपंप और सुंई लिफ्ट पेयजल योजना से गंदा पानी आने से लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों ने जल संस्थान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
 

विज्ञापन
People angry over dirty water coming from hand pump in champawat
पेयजल के लिए दर-दर भटक रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहाघाट के ग्राम सभा सुंई के छमनिया तोक के लोग पेयजल के लिए दर-दर भटक रहे हैं। हैंडपंप और सुंई लिफ्ट पेयजल योजना से गंदा पानी आने से लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों ने जल संस्थान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।

विज्ञापन


छमनिया तोक के ग्रामीण जानकी देवी, केदार चतुर्वेदी, मनोज कुमार, जगदीश चतुर्वेदी, विवेक कुमार, जयनेश, संजय चतुर्वेदी, बसंती, लक्ष्मी, देवकी देवी, कंचन चतुर्वेदी का कहना है कि छमनिया में लगे हैंडपंप से गंदा पानी आ रहा है। सुंई लिफ्ट योजना से कभी दूसरे तो कभी तीसरे दिन पानी आ रहा, वह भी दो बाल्टी आता है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Murder: खुफिया तंत्र फेल, हरिद्वार में छिपा था हत्यारोपी; हमलावरों के इन देशों में भागने की होती रही चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि लिफ्ट योजना चालू हुए करीब पांच महीने से अधिक समय हो गया है, लेकिन उसमें से लगातार गंदा पानी आ रहा है। लोगों ने जल संस्थान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया मामला संज्ञान में है शीघ्र समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।


हैंडपंप से लाल पानी आ रहा है। दो बाल्टी पानी के बाद हैंडपंप से पानी आना बंद हो जाता है। पानी की समस्या का समाधान होना चाहिए। - सुनीता चतुर्वेदी, ग्रामीण

सुंई लिफ्ट योजना और  हैंडपंप से दूषित पानी पीने से पीलिया रोग का खतरा पैदा हो गया है। लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की पहल होनी चाहिए। -सोनी चतुर्वेदी, ग्रामीण


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed