{"_id":"682f5daa506442f25b04dcb8","slug":"pending-bills-should-be-paid-only-then-e-pos-machines-will-be-installed-champawat-news-c-229-1-shld1019-124265-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लंबित बिलों को हो भुगतान, तभी लगाएंगे ई-पॉस मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लंबित बिलों को हो भुगतान, तभी लगाएंगे ई-पॉस मशीन
Thu, 22 May 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 22 May 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
मानदेय, लंबित बिलों का भुगतान आदि मांगों को लेकर धरने में बैठे बाराकोट के सरकारी राशन डीलर। स्र
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय, लंबित बिलों के भुगतान आदि मांगें पूरी न होने पर ई-पॉस मशीन लगाने का विरोध किया है। पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में ब्लॉक के विभिन्न स्थानों से पहुंचे सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांगों की अनदेखी पर गहरी नाराजगी जताई।
बृहस्पतिवार को सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष प्रकाश बोहरा और बाराकोट ब्लाॅक अध्यक्ष हरीश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में बाराकोट के गल्ला विक्रेताओं ने मांगों के लिए धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वे लोग लंबे समय से मानदेय, खाद्यान्न गोदाम में धर्मकांटा लगाने, कोरोना काल से लंबित बिलों का भुगतान करने, मध्याह्न भोजन भाड़ा, आंगनबाड़ी बाल पोषाहार भाड़े के भुगतान की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे ई-पॉस मशीन नहीं लगाएंगे। इस दौरान बाराकोट की पूर्ति निरीक्षक पूनम मौर्य के दिशा निर्देशन में सस्ता गल्ला विक्रेताओं को ई-पॉस मशीन के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया। वहां सुरेश जोशी, रामू ढेक, नमन जोशी, कैलाश जोशी, महासिंह, कमल सिंह, दिनेश सिंह, खुशाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
--