{"_id":"66843206241203dcbe068649","slug":"patients-trust-a-physician-in-the-rain-champawat-news-c-229-1-cpt1001-109852-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बरसात में एक फिजिशियन के भरोसे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बरसात में एक फिजिशियन के भरोसे मरीज
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज का जिम्मा एक फिजिशियन पर आ गया है। अस्पताल में तैनात दो अन्य फिजिशियन में से एक अवकाश पर हैं तो दूसरे पिछले माह से चार धाम यात्रा में गए हैं। ऐसे में मरीजों को आसानी से इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है।
चंपावत अस्पताल में बुखार, सर्दी, जुकाम, शुगर, बीपी से परेशान मरीजों को इन दिनों इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। दूर-दराज से आने वाले मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
बारिश के मौसम में दूर से आकर इलाज कराने वाले मरीजों को दिक्कत हो रही है। इलाज के बाद समय से वाहन नहीं मिलना, उनके लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ऐसे में एकमात्र फिजिशियन डॉ. दीपक रावत अकेले ही हर रोज 200 से अधिक मरीज का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं एकमात्र फिजिशियन के होने से मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल के फिजिशियन डॉ. यश मोहन 20 जून से चार धाम यात्रा में गए हैं जबकि मुख्य फिजिशियन डॉ. अजय कुमार अवकाश पर हैं।
कोट-
अस्पताल के मुख्य फिजिशियन डॉ. अजय कुमार डाॅक्टर्स-डे के अधिवेशन में गए थे। वह बुधवार से मरीजों का इलाज करेंगे। वहीं दूसरे फिजिशियन डॉ. यश मोहन चार धाम यात्रा में ड्यूटी में गए हैं। - डॉ. पीएस खोलिया, पीएमएस, चंपावत।