फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pathak became the Chairman and Pant of the Traffic Branch of Roksamp

रोकसंप की ट्रैफिक शाखा के पाठक अध्यक्ष और पंत बने मंत्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pathak became the Chairman and Pant of the Traffic Branch of Roksamp
ाकसंप की ट्रैफिक शाखा के चुनाव विजेता पदाधिकारियों का स्वागत करते संगठन से जुड़े कर्मचारी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (रोकसंप) की ट्रैफिक शाखा कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। भरत पाठक को अध्यक्ष और पंकज पंत को मंत्री चुना गया।
विज्ञापन

बुधवार को चुनाव अधिकारी तेजवीर सिंह, प्रकाश, रेवाधर चौड़ाकोटी की देखरेख में चुनाव हुआ। किसी भी पद के लिए एक से अधिक दावेदार नहीं होने पर पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई। भूपाल सिंह और दीपक गुणवंत को उपाध्यक्ष, प्रमोद जोशी और गिरीश चंद्र पांडेय को संयुक्त मंत्री, कौशल कर्नाटक को संगठन मंत्री, प्रमोद नौटिया को कोषाध्यक्ष और नरेंद्र द्विवेदी को लेखा परीक्षक चुना गया है। इसके अलावा राजेंद्र मलिक, तेजवीर सिंह और दिनेश आर्य को क्षेत्रीय प्रतिनिधि और नवीन कुंवर, करन नेगी, संजीव कुमार, खीम राम आर्य और राजेंद्र बिष्ट को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। चुनाव के बाद हुई बैठक में कर्मचारी नेताओं ने विशेष श्रेणी कर्मचारियों के वेतन में कटौती का विरोध किया। उन्होंने चार माह से कर्मचारियों के लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed