फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Operation of five car parking started in Champawat

Uttarakhand News: चंपावत में पांच कार पार्किंग का संचालन शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति

Wed, 02 Oct 2024 11:51 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 02 Oct 2024 11:51 AM IST
सार

चंपावत जिला मुख्यालय में नगर पालिका की ओर से पांच कार पार्किंग का संचालन शुरू हो गया है। इन पांच पार्किंग में एक समय में 205 से अधिक वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Operation of five car parking started in Champawat
चंपावत में पांच कार पार्किंग का संचालन शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

चंपावत जिला मुख्यालय में नगर पालिका की ओर से पांच कार पार्किंग का संचालन शुरू हो गया है। इन पांच पार्किंग में एक समय में 205 से अधिक वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। इसके मुख्य बाजार में लगने वाले जाम के साथ-साथ व्यापारियों को भी राहत मिलेगी।

मंगलवार से जिला मुख्यालय में बनीं पांच कार पार्किंगों का संचालन शुरू हो गया है। कलक्ट्रेट रोड पर भैरवा के पास बनी पार्किंग में 80 वाहन, डाकघर के पास बनी पार्किंग में 20 वाहन, टीआरसी के पास मल्टी स्टोरी पार्किंग में 80 वाहन, टीआरसी में सतह पार्किंग में पांच वाहन और खटकना पुल के पास की पार्किंग में 20 वाहनों को खड़ा किया जाएगा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Tanakpur Protest: आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, नगर में निकाला जुलूस; बाजार भी कराया बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग के लिए 10 से 40 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा एक माह के लिए पार्किंग पास भी बनाए जाएंगे। इनका शुल्क कुछ कम हो।

चंपावत नगर क्षेत्र में जाम की समस्या को देखते हुए पांच कर पार्किंग का संचालन शुरू कर दिया है। चंपावत आने वाले पर्यटकों को भी वाहन पार्किंग की दिक्कत नहीं होगी।
-अशोक कुमार वर्मा, ईओ, नगर पालिका चंपावत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed