{"_id":"5a85c36d4f1c1b4e588b8caf","slug":"on-the-big-line-the-inaugural-preparations-of-the-rail-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी लाइन पर रेल सेवा के उद्घाटन तैयारियां जोरों पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी लाइन पर रेल सेवा के उद्घाटन तैयारियां जोरों पर
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)।
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर में रेल से उद्घाटन कार्यक्रम के लिए ईटों के पक्के मंच का होता निर्माण।
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर से बड़ी लाइन पर रेल सेवा के उद्घाटन का भले ही अभी अधिकारिक कार्यक्रम नहीं पहुंचा है, लेकिन रेलवे ने 21 फरवरी की प्रस्तावित तिथि के मद्देनजर उद्घाटन की तैयारी तेज कर दी है।
बड़ी रेल लाइन निर्माण के चलते जून 2016 से टनकपुर-पीलीभीत के बीच रेल सेवा बंद है। लेकिन दो साल के इंतजार के बाद अब सीमांत के लोगों को जल्द बड़ी लाइन पर रेल सेवा लाभ मिलने जा रहा है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक 21 फरवरी को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री द्वारा रेल सेवा का उद्घाटन किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक अधिकारिक तौर पर कार्यक्रम नहीं आया है। लिहाजा 21 फरवरी की तिथि को मद्देनजर रख कर उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है।
रेलवे की निर्माण इकाई के अधिशासी अभियंता मसूद अहमद ने उद्घाटन स्थल का जायजा लेकर तेजी से तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार से रेलवे की निर्माण इकाई ने प्रस्तावित उद्घाटन स्थल पर पक्के मंच का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी का कहना है कि फिलहाल शुरू मेें टनकपुर से बरेली के लिए ट्रेन का संचालन होगा। इसे कासगंज, मथुरा तक बढ़ाया जा सकता है।