{"_id":"80a1193e2738287b62d229725be46004","slug":"officers-serving-a-ten-year-affair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल से काट रहे अफसरों के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल से काट रहे अफसरों के चक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोन्नत वेतनमान की मांग को लेकर सेवानिवृत्त शिक्षक हरीश चंद्र जोशी मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय के चक्कर काटते हुए थक चुके हैं। 10 वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए शिक्षक को अपना ही पैसा लेने के लिए विभागीय अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। विभागीय रवैये से तंग आकर अब वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर हो चुके हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि उन्हें 1990 से पदोन्नत वेतनमान का लाभ मिलना चाहिए था, लेकिन विभाग द्वारा इन्हें 2009 से अनुमन्य किया गया है, जबकि वह 2006 में ही सेवानिवृत्त हो गए थे। जोशी ने विभागीय अधिकारियों से पत्राचार करते हुए मोटी फाइल बना ली है। उनका कहना है कि विभाग ने कई सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रोन्नत वेतनमान संबंधी प्रकरणों का संशोधन कर दिया है, साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया है कि कई शिक्षकों को शासनादेशों को ताक में रखकर मनमाने ढंग से लाभ पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय के अधीक्षक हेम चंद्र उप्रेती का कहना है कि इस मामले में सीईओ, डीईओ माध्यमिक और लेखाकार की एक समिति गठित की जा रही है, जो शीघ्र निर्णय लेगी।
विज्ञापन