फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Number of patients doubled in two days of rain

Champawat News: दो दिन की बारिश में दोगुनी हो गई मरीजों की संख्या

Mon, 04 Mar 2024 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 04 Mar 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Number of patients doubled in two days of rain
चंपावत। जिला अस्पताल में दो दिन की बारिश के बाद खांसी, सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या दो गुना से अधिक हो गई। पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में इन मरीजों की संख्या 30 से 40 थी। बारिश के चलते सांस संबंधी मरीजों की संख्या में कमी आ गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को दोनों फिजिशियन कक्षों के बाहर बड़ी संख्या में मरीज उमड़े। फिजिशियन डॉ. अजय कुमार और डॉ. यश मोहन ने बताया कि खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों में बढ़ोतरी हो गई है। दो दिन की बारिश के कारण सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के 100 से अधिक मरीज इलाज के लिए आए। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते ठंड के कारण मरीजों की संख्या अधिक बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में शरीर के साथ लापरवाही नहीं करनी चाहिए। गर्मी होने पर कपड़े एकदम पहनने कम न करें। प्रकृति के साथ संतुलन जरूरी है। हड्डी रोग विशेषज्ञ पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया ने बताया कि ठंड के कारण घुटनों, दर्द, जोड़ों, कमर में दर्द अधिक बढ़ने लगता है। ऐसे में शरीर को पूरी तरह ढकने की जरूरत है।
विज्ञापन

-------
-ठंड में गर्म कपड़े पहने।
-मौसम के अनुकूल होकर चलें।
-उबला पानी पिएं।
-बासी खाना बिल्कुल भी न खाएं।
-खाने में संतुलित आहार जरूर लें।
-ठंड में बुजुर्गों और बच्चों को विशेष ध्यान रखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed