फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now the matter of closing the drain reached the God of justice, Goljuy's court

अब न्याय के देवता गोलज्यू दरबार में पहुंचा नाला बंद करने का मामला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Now the matter of closing the drain reached the God of justice, Goljuy's court
चंपावत। जिला मुख्यालय में नगर पालिका की ओर से बनाए गए नाले को बंद किए जाने का मामला अब न्याय के देवता गोलज्यू के दरबार तक पहुंच गया है। जिला प्रशासन और पालिका प्रशासन के संज्ञान में मामले को लाने के बाद प्रभावित लोगों ने अब न्याय के देवता के दरबार में गुहार लगाई है।
विज्ञापन

प्रभावित संजय पांडेय, संजय नेगी, रमेश चंद्र सुतेड़ी, मदन जोशी, मनोज जोशी आदि की ओर से गोलज्यू मंदिर में अर्जी दाखिल की है। कहा गया है कि वर्ष 2017 में नगर पालिका की ओर से कर्नाटक अस्पताल के समीप 32 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया गया था। लेकिन बीते दिनों नगरपालिका की ओर से नाले को बंद कर दिया गया है। जिससे सीवर और बरसात का गंदा पानी आसपास के लोगों के घरों में घुस रहा है। इस संबंध में पालिका और जिला प्रशासन को सूचित किए जाने के बाद कोई कार्रवाई न होने से निराश लोगों ने अब गोलज्यू दरबार की शरण ली है। अर्जी में प्रशासन में बैठे लोगों को सरकारी धन का दुरुपयोग न किए जाने की सद्बुद्धि दिए जाने, सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में लिप्त अधिकारियों को दंडित किए जाने की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed