फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now Corona hit on the Champawat festival

अब चंपावत महोत्सव पर कोरोना की मार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Now Corona hit on the Champawat festival
चंपावत जिला सभागार में चंपावत महोत्सव को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत का महोत्सव इस बार नहीं होगा। कोरोना महामारी के चलते इस महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार को डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय की अध्यक्षता में हुई महोत्सव समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। अलबत्ता कोरोना पर काबू पाए जाने के बाद अगले साल महोत्सव को कराने की बात कही गई।
विज्ञापन

पहली बार चंपावत महोत्सव इस साल फरवरी में शुरू किया गया था और आगे से इसे सितंबर-अक्तूबर में कराए जाने की बात कही गई थी। पहाड़ की संस्कृति, परंपरा के अलावा कारोबार को बढ़ावा देने में कामयाब रहे इस पहले महोत्सव में खुद मुख्यमंत्री ने शिरकत की थी। लेकिन अब कोरोना की वजह से इसे नहीं करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। बता दें कि इस बार मई-जून में नगर पालिका के तत्वावधान में होने वाला गोरलदेव महोत्सव भी कोरोना की भेंट चढ़ गया था। बैठक में एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, चेयरमैन विजय वर्मा, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, बसंत तड़ागी, गोपाल सिंह भंडारी, एलएम भट्ट, सूरज प्रहरी, शंकर दत्त पांडेय, अनुराग साह, शंकर खाती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed