{"_id":"6847171d2ed79d9e80047edb","slug":"no-passengers-were-found-in-the-trial-bus-will-be-operated-from-lohaghat-only-champawat-news-c-229-1-cpt1001-125042-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ट्रायल में नहीं मिले यात्री, लोहाघाट से ही संचालित होगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ट्रायल में नहीं मिले यात्री, लोहाघाट से ही संचालित होगी बस
Mon, 09 Jun 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से रोडवेज स्टेशन से पहली बार नई दिल्ली के लिए बस सेवा ट्रायल बेस पर संचालित की गई थी लेकिन यात्रियों की कमी के चलते अब बस लोहाघाट स्टेशन से ही संचालित की जाएगी। ऐसे में चंपावत से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब लोहाघाट और पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए जानी वाली बसों का इंतजार करना होगा।
एआरएम लोहाघाट धीरज वर्मा ने बताया कि यह बस पहले लोहाघाट से संचालित की जाती थी लेकिन मई से इसे चंपावत स्टेशन से ट्रायल बेस पर संचालित किया गया। चंपावत से यात्री नहीं मिलने से बस को फिर से लोहाघाट से संचालित किया जा रहा है। अब बस सुबह सात बजे लोहाघाट बस स्टेशन से खेतीखान, मौरनौला, शहरफाटक, हल्द्वानी होते हुए नई दिल्ली तक संचालित हो रही है।
चंपावत बस स्टेशन के प्रभारी सतीश ने बताया कि लोड फैक्टर के अलावा बस के स्टाफ की वजह से बस को संचालित करने में असुविधा हो रही थी। उन्होंने बताया कि स्टेशन से नैनीताल के लिए एकमात्र रोडवेज बस सेवा ही चल रही है। संवाद