फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nine zonal and 44 sector magistrates appointed in the district

Champawat News: जिले में नौ जोनल और 44 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

Tue, 08 Jul 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 08 Jul 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Nine zonal and 44 sector magistrates appointed in the district
चंपावत। पंचायत सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के तहत गोरलचौड़ मैदान स्थित ऑडिटोरियम में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने बताया कि पंचायत चुनावों के दृष्टिगत जिले में नौ जोनल और 44 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र की टीमों के साथ बैठकें कर समुचित दिशा-निर्देश सुनिश्चित करें। कहा कि चुनाव प्रक्रिया को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी लापरवाही करते पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मास्टर ट्रेनर जीवन कलोनी, एमपी जोशी और पीएस उपाध्याय ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान दिवस की जिम्मेदारियों, सामग्री वितरण, मतदेय स्थलों की व्यवस्थाएं और मतदान के बाद की प्रक्रिया मतपेटियों की सीलिंग और स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा करने की जानकारी दी। बताया कि मतदान के 48 घंटे पूर्व प्रचार-प्रसार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। धार्मिक स्थलों के उपयोग, बिना अनुमति रैलियों, सभाओं और इलेक्ट्रॉनिक प्रचार सामग्री पर सख्त प्रतिबंध लागू रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed