फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NH Jam protest against lathi charge

चम्पावत: लोहाघाट में छह घंटे तक किया एनएच जाम

Fri, 10 Feb 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 10 Feb 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
NH Jam
protest against lathi charge
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की भर्ती परीक्षा घोटाले की सीबीआई जांच करने की मांग और देहरादून में पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



सरकार विरोधी नारेबाजी के बीच युवाओं ने टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित स्टेशन बाजार पर दोपहर साढ़े 12 बजे से जाम लगा दिया जिस कारण लोगों को परेशानी हुई। हालांकि एंबुलेंस, सेना के वाहन और स्कूल बस को जाने दिया गया। इस जाम के खुलने के पांच मिनट बाद युवाओं ने एनएच पर ही वीर कालू सिंह माहरा तिराहे पर जाम लगा दिया जिसमें बरात की बस दो घंटे से अधिक समय तक फंसी रही। पुलिस और युवाओं के बीच कई बार झड़प होने की नौबत भी आई। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी और एसपी देवेंद्र पींचा के मौके पर पहुंचकर समझाने पर युवाओं ने शाम 6:10 बजे जाम खोला।
विज्ञापन


बेरोजगार संघ के अध्यक्ष हिमांशु ओली, महासचिव मनीष सिंह मेहरा और उपाध्यक्ष कमल सिंह ढेक के नेतृत्व में रामलीला मैदान में प्रदर्शन के बाद हुई सभा में नकल के खिलाफ कठोर कदम उठाने, निष्पक्ष परीक्षा और सीबीआई जांच की मांग की गई। कांग्रेस नेता डॉ.महेश ढेक, भुवन चौबे, शैलेंद्र राय, अजय गोरखा, पुष्कर बोहरा सहित कई संगठनों ने युवाओं को समर्थन दिया। यहां से युवा जुलूस की शक्ल में स्टेशन बाजार पहुंचे और 40 मिनट तक जाम लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया गया। इस जाम के खुलने के पांच मिनट में ही बेरोजगार युवक 200 मीटर दूरी पर वीर कालू सिंह माहरा चौराहे पर धरने पर बैठ गए और फिर से जाम लग गया। जाम में कई स्कूल बसें, रोडवेज बसें, छोटे वाहन फंस गए। हालांकि कुछ वाहनों को पुलिस ने मीना बाजार, शीतला माता मंदिर मार्ग से निकाला। युवाओं और जाम में फंसे कुछ लोगों के बीच भी नोकझोंक हुई।

एसडीएम अनिल चम्याल, सीओ विवेक सिंह कुटियाल, एसओ मनीष खत्री आदि ने युवाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। विरोध-प्रदर्शन में बेरोजगार के साथ युवक कांग्रेस नेता चिराग सिंह फर्त्याल, आम आदमी पार्टी के नेता राहुल सती, धीरज बिष्ट, प्रताप बिष्ट, राजू पुनेठा, रजत सामंत, प्रदीप माहरा, रमेश पंत, शिवम पांडेय, आशीष राय, सुनील सिंह, सूरज कोहली, अक्षय, प्रमोद कुमार, मोहित अधिकारी, कमल कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल थे। आंदोलन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

हल्दूचौड़ जा रही बरात की बस फंसी
लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़ जिले के गुरना से हल्द्वानी के हल्दूचौड़ जा रही बरात की एक बस जाम के कारण घंटों फंसी रही। बस में 25 बराती थे। चालक नसीम खान ने बताया कि बाद में बरात की बस को खेतीखान से ललुवापानी होते हुए टनकपुर भेजा गया। टनकपुर से भी कुछ लोग बस में सवार होने थे इसलिए बस को देवीधुरा होते हुए भी नहीं ले जाया जा सका। दो घंटे से अधिक समय तक बस के फंसे होने से बरात रात दस बजे बाद पहुंच सकी। संवाद

कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला
चंपावत। बेरोजगारों पर देहरादून में हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत और पीसीसी के पूर्व सदस्य उमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि रोजगार देने के बजाय भाजपा सरकार बेरोजगारों का सिर फोड़ रही है। इस दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री निर्मल तड़ागी, नीरज वर्मा, प्रकाश बोहरा, मोहन अधिकारी, अशोक वर्मा, विवेकानंद जोशी, सौरभ साह, विपिन जोशी, जगदीश जोशी आदि मौजूद थे। संवाद

चंपावत में छात्रों ने किया प्रदर्शन
चंपावत। राजकीय डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष महर के नेतृत्व में छात्रों ने स्टेशन रोड पर प्रदर्शन किया जिसमें छात्र नेता अंकित भट्ट, विजय कुमार, पूजा पटवा, जगदीप सिंह, मुकेश महर, संदीप रावत, दिग्विजय कार्की, आरती जोशी, सरिता जोशी, सजल महर, टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष एलएम भट्ट, पूर्व फौजी देव गिरि आदि शामिल थे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के अब्दुल नाजिम, रियाज अहमद, रूमन अहमद, शाहनबाज आदि ने भी प्रदर्शन किया। संवाद


पेपर लीक मामले से तैयारी पर असर पड़ रहा है। नकल रोकने के लिए कठोर कानून ही नहीं बने बल्कि उसके क्रियान्वयन पर भी पूरी तवज्जो दी जाए। निष्पक्ष परीक्षा के जरिये काबिल युवाओं को नौकरी देने के बजाय शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज करना अलोकतांत्रिक है। -ज्योति बड़ेला, प्रतियोगी छात्रा, चंपावत।

कई बार परीक्षा में हुई धांधली से अभ्यर्थी मायूस हैं। मेरा समूह ग में चयन होने के बाद परीक्षा निरस्त होने से निराशा हुई है। सरकार निष्पक्ष जांच कराएं। साथ ही ईमानदार परीक्षा आयोजन का तंत्र तैयार करे ताकि सबका भरोसा जीता जा सके। -भावेश गहतोड़ी, चयनित अभ्यर्थी, चंपावत।

मेहनत पर पानी और इंसाफ की मांग करने पर लाठी मिल रही है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर यह सलूक कतई ठीक नहीं है। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात कहने का सबको हक है तो छात्रों को क्यों नहीं। -दीया पांडेय, छात्रा, चंपावत।


शरीर पर लाठी और परीक्षा में धांधली भविष्य पर चोट कर रही है। 22 साल के उत्तराखंड में अब तक राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष, ईमानदारी और भरोसे लायक भी नहीं बनाना खेदजनक है। -नैना टम्टा, छात्रा, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed