फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepali citizen caught with leopard skin

गुलदार की खाल के साथ नेपाली नागरिक दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Nepali citizen caught with leopard skin
टनकपुर में वन विभाग टीम की गिरफ्त में खाल तस्कर नेपाली नागरिक। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। वन विभाग ने नेपाली नागरिक को तेंदुए की खाल के साथ पकड़ा है। उसके खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वन विभाग तेंदुए की खाल का देहरादून से डीएनए परीक्षण कराएगा। 1.38 मीटर लंबी यह खाल डेढ़ साल पुरानी लग रही है।
विज्ञापन

शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम बुधवार को आरक्षित वनक्षेत्र बह्मदेव बीट कक्ष संख्या ए-2 (बाटनागाड़ क्षेत्र) में गश्त पर थी। इस बीच वार्ड नेपाल की ओर से आ रहे नेपाली व्यक्ति को रोका। उसने अपना नाम बलराज सार्की और पता वार्ड संख्या नौ ब्रह्मदेव कस्बा जिला कंचनपुर बताया। उसके पास के प्लास्टिक के बैग में तेंदुए की खाल बरामद हुई। टीम ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि खाल की लंबाई 1.38 मीटर है, यह करीब डेढ़ वर्ष पुरानी प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नेपाल से खाल लेकर किसी अन्य को देने टनकपुर जा रहा था। वन विभाग ने बलराज सार्की पर वन्यजीव जंतु संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। टीम में वन दरोगा मनोहर सिंह फर्त्याल, मुनेश सिंह, वन वीट अधिकारी राकेश साह, गिरीश चंद्र पांडे, त्रिलोक चंद्र जोशी और सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र जोशी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed