फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepali Cigrate in India

अवैध रूप से बिक रही नेपाली सिगरेट खुकुरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Nepali Cigrate in India
चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे जिलों और उनके बाजारों में प्रतिबंधित नेपाली खुकुरी सिगरेट खुलेआम बेची जा रही है। नेपाल से चोरी-छिपे भारत पहुंचने वाली इस सिगरेट की मांग बनबसा, टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट तक बढ़ती जा रही है। कोरोना से पहले 50 रुपये में बिकने वाला 10 सिगरेट का पैकेट 120 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि एक सिगरेट दस रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन

यह भारतीयों के स्वास्थ्य के साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा रही है। इसके पैकेट में वैधानिक चेतावनी अंकित न होने की वजह से यह भारत में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के विरुद्ध है। इसे बेचना अपराध की श्रेणी में आने के बावजूद इसकी बिक्री नहीं रुक पा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस ने कई बार इस सिगरेट की बिक्री रोकने के प्रयास किए, लेकिन तस्कर अक्सर पुलिस को चकमा दे जाते हैं। तस्करी रोकने के लिए अब सीओ लोकेश्वर सिंह ने नेपाल इस सिगरेट बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नेपाल को हो रही भारतीय बीड़ी की तस्करी
चंपावत। एक ओर जहां नेपाल से प्रतिबंधित खुकुरी सिगरेट की भारत में तस्करी की जा रही है, वहीं भारत की ओर से नेपाल को भारतीय बीड़ी की तस्करी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार सीमा क्षेत्र में एसएसबी की पेट्रोलिंग के बावजूद महाकाली नदी के अवैध रास्तों के माध्यम से तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नहीं मिल रही निकोटिक्स
चंपावत। एक ओर जिले में नेपाली प्रतिबंधित सिगरेट के साथ ही विभिन्न प्रकार के तंबाकू उत्पादों की बिक्री जोरों पर है, वहीं तंबाकू की लत छुड़ाने में मददगार निकोटिक्स टैबलेट जिला अस्पताल में नहीं मिल रही हैं। इस कारण तंबाकू सेवन छोड़ने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed