फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Neeraj Kumar will perform in JAPAN

जापान में प्रतिभा दिखाएंगे चंपावत के नीरज कुमार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Neeraj Kumar will perform in JAPAN
राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड के तहत जापान के लिए चयनित छात्र नीरज और टीम लीडर अर्जुन छतोला को सम् - फोटो : LOHAGHAT
राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में जिले के दो छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। चंपावत जीआईसी के छात्र नीरज कुमार का चयन जापान के लिए हुआ है।
विज्ञापन

वह अपने मार्गदर्शक शिक्षक मनोज कुमार जोशी के साथ जापान में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। नीरज को उनके प्रोजेक्ट के लिए मार्च 2019 में गुजरात के गांधीनगर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया था।
विज्ञापन

छह और सात फरवरी को ऋषिकेश में हुई राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में जिले के 10 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। टीम लीडर जीआईसी मऊ के प्रवक्ता व अकादमिक ब्लॉक समन्वयक अर्जुन सिंह छतोला ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शीलबरूड़ी के छात्र वीरेंद्र सिंह का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने मेधावी छात्रों और टीम प्रभारी अर्जुन सिंह छतोला को सम्मानित किया। वीरेंद्र और नीरज के चयन पर उनके मार्गदर्शक शिक्षक दिनेश खंपा और मनोज जोशी को बधाई दी गई है। इस उपलब्धि पर सीईओ आरसी पुरोहित सहित तमाम शिक्षाविदों ने छात्रों और शिक्षक को शुभकामना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed