फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Naresh Bhatt Wins 18 Lac Rupees

अमोड़ी का नरेश भट्ट बना लखपति, ड्रीम-11 में जीते 18 लाख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Naresh Bhatt Wins 18 Lac Rupees
नरेश चंद्र भट्ट, ड्रीम-11 विजेता। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के अमोड़ी डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में अध्ययनरत एक छात्र आईपीएल में रविवार को हुए हैदराबाद और पंजाब के मैच में लखपति बना है। कोट अमोड़ी गांव के 18 वर्षीय नरेश चंद्र भट्ट ने रविवार को ड्रीम-11 में 33 रुपये दांव पर लगा अपनी टीम बनाई थी। इसमें उनकी बनाई टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसमें वह पहले स्थान पर रहने पर उन्होंने 18 लाख रुपये जीत लिए जबकि उनके घर की आर्थिक स्थिति खराब है। नरेश सेना भर्ती की भी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने इस सीजन मेें आईपीएल में पहली बार टीम बनाई थी जबकि पिछले आईपीएल में उन्होंने कुल 30 से अधिक मैचों में दांव लगाया था लेकिन 18 लाख रुपये जीतने पर रविवार का दिन उनके लिए लाभदायक साबित हुआ।
विज्ञापन

सबसे पहले अधूरे मकान का कार्य पूरा करेंगे
चंपावत। ड्रीम-11 में 18 लाख रुपये जीतने वाले नरेश भट्ट के लिए रविवार का दिन किसी सपने से कम नहीं रहा। नरेश के पिता मजदूरी करते आ रहे हैं। इससे उनके माता-पिता समेत दो भाई भी खुश हैं। नरेश ने बताया कि वह इस रुपये से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास करेंगे। धन की कमी के कारण उनका मकान अधूरा रह गया है। सबसे पहले वह मकान बनाने का कार्य पूरा करेंगे। आईपीएल के पिछले सीजन में जिले के बेलखेत निवासी गोविंद बोहरा ने भी पांच लाख रुपये जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed