फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nanda Mela in Champawat

बालेश्वर मंदिर में हुआ कदली वृक्ष का आगमन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Nanda Mela in Champawat
चंपावत के नंदा सुनंदा महोत्सव में कदली वृक्ष को लाते भक्तगण और देवडांगर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मां नंदा-सुनंदा महोत्सव के चौथे दिन रविवार को ध्वज निशानों के साथ कदली वृक्षों और देवडांगरों का बालेश्वर मंदिर में आगमन हुआ। देवडांगरों ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। बालेश्वर नौले में देव स्नान कर महिलाओं ने देव गीत गाए। इसके बाद मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति निर्माण के साथ ही विधिविधान से प्राण प्रतिष्ठा हुई।
विज्ञापन

बालेश्वर मंदिर में रविवार सुबह सात बजे देव गद्दी लगी। मां नंदा-सुनंदा की स्तुति के बाद देवडांगर अवतरित हुए। छोलिया नृत्य के साथ शुरू यात्रा रौहरूड़ा पहुंची और चिह्नित कदली वृक्षों को काटकर लाया गया। देवडांगर देवीलाल वर्मा, शांति पटवा, तारा पटवा, हरिप्रिया पटवा, गौरव वर्मा, सौरभ वर्मा, विवेकानंद बिष्ट, रवि पटवा ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

कई जगह पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत हुआ। बालेश्वर मंदिर के पास के नौले में स्नान के बाद कदली वृक्ष का अभिषेक हुआ। यात्रा में शंकर दत्त पांडेय, विकास साह, मुक्तेश वर्मा, रोहित बिष्ट, अशोक वर्मा, हेमंत वर्मा, कमल पटवा, प्यारे लाल वर्मा, शेखर चौधरी, सनी पटवा, निक्कू साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा के बाद दिनभर पूजा-अर्चना हुई। पंडित विनोद पांडेय, गिरीश कलौनी, दीपक कुलेठा ने मंत्रोच्चार किया। एनडी गड़कोटी, प्रकाश पांडेय, नरेश जोशी, देवीलाल वर्मा, विजय वर्मा, सुधीर साह, दिनेश पटवा, गौरव पांडेय आदि ने पूजन कराया।
अंजलि और स्वाति की मेहंदी सबसे अच्छी
चंपावत। नंदा-सुनंदा महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसके वरिष्ठ वर्ग में अंजलि बिष्ट, नेहा महराना, रिया प्रजापति, ओपन वर्ग में स्वाति थापा, कंचन कुंवर, महक सामंत क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में विद्या मंदिर के सुमित महर, होली विजडम की ध्रुव रक्षिता, शगुन सिंह, जूनियर वर्ग में यूसीएस के नितिन सिंह, बीरशिवा के आयुष बेलवाल, केंद्रीय विद्यालय के प्रशांत जोशी प्रथम रहे।

जूनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में उदयन स्कूल की प्रतिभा जोशी, उदयन की चाहत पंगरिया, आनंद बाल विद्या मंदिर की आंचल भट्ट विजयी रहे। ज्योति पांडेय, रुचिका जोशी, विनीता उरियाल, शिवानी अधिकारी, जगमोहन अधिकारी, प्रियंका गोस्वामी, नेहा थापा, अंजलि पांडेय, मंजू बोहरा, आशा खर्कवाल, सरिता पांडेय, नीलम कुंवर, कंचन बिष्ट निर्णायक थे। रवि पटवा, ममता पांडेय, सूरज पटवा, निर्मल तड़ागी, अमित वर्मा आदि ने सहयोग किया।
महोत्सव में आज
सुबह नौ बजे से गणेश पूजन
मां नंदा-सुनंदा का विशेष पूजन
कन्या पूजन
सायं आठ बजे से भजन-कीर्तन
रात्रि 12 बजे तंत्रोक्त पूजन, भोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed